पूर्णिया, दिसम्बर 30 -- धमदाहा, एक संवाददाता। सामुदायिक भवन की अतिक्रमित जमीन को खाली करने के लिए अंचल अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को सात दिन का समय दिया है। सोमवार को अंचल अधिकारी कुमार रविंद्रनाथ के नेतृत्व में अंचल अमीन एवं राजस्व कर्मचारी ने धमदाहा प्रखंड के ईटहरी पंचायत के हरिपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन की दो डिसीमल जमीन की मापी कर चिन्हित किया गया। अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ ने बताया कि ईटहरी पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए गांव के ईटहरी पंचायत के हरिपुर गांव के 62 वर्षीय नागेश्वर मंडल ने राजपाल के नाम से जमीन दान में दिया हैं। उसके बाद से हरिपुर गांव के ललन मंडल उक्त जमीन में से दो डिसीमल जमीन पर अतिक्रमण कर झोपड़ी बना लिया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारी द्वारा कब्जा मुक्त नहीं किए जाने पर विधि संवत कार्रवाई की जाएग...