मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- - संबंधित ग्राम पंचायत के स्तर पर किए गए थे निर्माण - जमीन कराई जाएगी हस्तांतरित, दूर होगी भूमि की कमी मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सामुदायिक भवनों पर निगम का मालिकाना हक नहीं है। इसे हासिल करने के लिए निगम अब हरकत में आया है। सबसे पहले सामुदायिक भवनों की भूमि को चिह्नित किया जाएगा। फिर उसे निगम को हस्तांतरित कराने के लिए अन्य जरूरी कदम उठाए जाएंगे। दरअसल, करीब साढ़े चार दशक पहले 1981 में मुजफ्फरपुर नगरपालिका से नगर निगम बनने पर करीब 10 वार्डों (संख्या 1, 2, 12, 16, 32, 45. 46, 47, 48 व 49) में कई गांव-टोले निगम क्षेत्र में शामिल किए गए थे। इनमें से कई जगहों पर पहले से संबंधित इलाके के ग्राम पंचायतों के स्तर से सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया था। ऐसे हालात में तकनीकी पेंच फंस ग...