बेगुसराय, मई 11 -- वीरपुर,निज संवाददाता। भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर वार्ड संख्या 11 में सोमवार को जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने सामुदायिक पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 7 लाख 34 हजार 300 रुपए की लागत से बनाया गया है। इस दौरान जिला पार्षद ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी समाज की बौद्धिक चेतना का केंद्र होता है। यह केवल पुस्तकों का संग्रहालय नहीं बल्कि ज्ञान,संस्कार और जागरूकता का ऐसा मंदिर होता है,जहां से नई पीढ़ी अपने सपनों को आकार देती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय बच्चों,युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को अध्ययन,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा सकारात्मक चिंतन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- सामुदायिक पुस्तकालय भवन का जिला पार्षद ने किया उद्घाटन जिला पार्षद प्रतिनिधि व समाजसेवी रौशन चौरसिया ने कहा कि शिक्षा समाज के व...