मुंगेर, मार्च 7 -- असरगंज। निसं.। असरगंज प्रखंड अंतर्गत रहमतपुर पंचायत अंतर्गत कमराय गांव में सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता सुधांशु कुमार सिंह ने सामुदायिक विकास एजेंडा के अंतर्गत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और इस पहल का स्वागत किया। सुधांशु सिंह ने कहा कि, गांव में सामुदायिक पुस्तकालय खुलने से युवाओं में शिक्षा के प्रति और जागृति बढ़ेगी और शिक्षा का बेहतर आयाम मिलेगा। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक परमानंद सिंह ,जयप्रकाश शर्मा, प्रो विनय सिंह, परमानंद सिंह, नीरू कुमार, गोलू कुमार, गोपाल सिंह, उदय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...