आजमगढ़, अगस्त 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय पंचकूला हरियाणा में कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी (आउटरीच) राजीव रंजन को सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामुदायिक पुलिसिंग, पुलिस-जन संवाद, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त अभियान, सामाजिक जागरूकता तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनोन्मुखी कार्यशैली को देखते हुए दिया गया है। राजीव रंजन मूल रूप से आजमगढ़ के जोकहरा गांव के रहने वाले हैं। वह पिछले लगभग 26 वर्षों से आजमगढ़ पुस्तक मेले के संयोजक के रूप में साहित्य एवं ज्ञान की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पुस्तक मेले के म...