लातेहार, अप्रैल 16 -- गारू प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव गोताग, पंडरा, रुद और बारीबांध में सामुदायिक पुलिसिंग की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, चॉकलेट और बिस्किट आदि सामग्रियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया सुनेसर सिंह, दर्जनों ग्रामीणों के साथ-साथ कई स्कूलों के शिक्षक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा की । शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होंगे। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान की रैली निकालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.