लातेहार, मार्च 30 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के डुमारो पंचायत अंतर्गत काली कुरमी टोला स्थित खेल मैदान में मंगलवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव उपस्थित रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना, उनमें अनुशासन और टीम भावना का विकास करना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत इस तरह के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके और वे खेलकूद के जरिए अपने भविष्य को संवार सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.