दुमका, मई 23 -- रामगढ़ , प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर रामगढ़ में शनिवार को प्रखंड प्रमुख बाबुलाल मुर्मू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत सामुदायिक निवेश निधि ऋण योजना के माध्यम से 4 सखी मंडल की दीदियों के बीच टोटो (ई रिक्सा)वाहनों का फीता काटकर वितरण किया गया। इस अवसर पर लखनपुर पंचायत की लीलमुनी हेम्ब्रम , भतुडिया बी. पंचायत की प्रमिला हेम्ब्रम ,कांजो पंचायत की मेरी हांसदा, कोआम पंचायत की आशा किस्कु को सामुदायिक निवेश निधि के तहत टोटो उपलब्ध कराया गया। मौके पर बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बना...