गुड़गांव, फरवरी 3 -- गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित रोजवुड सिटी कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने मंगलवार दोपहर को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिल्डर से कई सालों से कम्युनिटी सेंटर निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उसकी तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कॉलोनी में करीब तीन हजार परिवार रह रहे हैं। पिछले 15 साल से यह परिवार सामुदायिक केंद्र के निर्माण की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि 100 एकड़ की इस कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर की साइट है, लेकिन निर्माण नहीं किया जा रहा। इस सिलसिले में लोगों ने हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) में याचिका दायर की है। हरेरा ने बिल्डर को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। आरडब्ल्यूए के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में स्थानीय निवासी सतीश शर्मा, प्रदीप जांगड़ा, बलराज सि...