कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- सैनी कोतवाली के कनवार गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र बरमदीन ने बताया कि रविवार शाम वह गांव स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पर पड़ोसी युवक भी मौजूद था। पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए उसने ईंट से हमला कर दिया। इससे पीड़ित को सिर पर गंभीर चोट आई। पीड़ित ने मामले की शिकायत अजुहा चौकी पुलिस से की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...