प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के सिया गांव निवासी वंशीलाल पटेल का बेटा अरविंद पटेल 13 फरवरी को घर से सामान लेने सियारामगंज बाजार गया था। आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद युवकों ने रंजिशन अरविंद को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के भाई गोविंद पटेल की तहरीर पर पुलिस ने प्रियांशु पटेल, कौशल पटेल, राम बाबू पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...