मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। मामले में किशोरी की नानी ने सरैया के तीन आरोपितों के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। उसने आरोपितों पर परिजनों को फोन कर कानून और पुलिस की खुली चुनौती देने का भी आरोप लगाया है। घटना 11 मई की सुबह 9 बजे की है। यह भी पढ़ें- सामान लेने के लिए निकली किशोरी का अपहरणकिशोरी की तलाश नानी ने पुलिस को बताया है कि किशोरी अपने भतीजे के लिए सामान लेने लक्ष्मी चौक की ओर निकली थी। उसके नहीं लौटने पर तलाश की जा रही थी। इसी बीच किशोरी की मां के मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने अपहरण की बात स्वीकार की। साथ ही धमकी दी कि किशोरी उसके पास है। वह कोर्ट-कचहरी या पुलिस-थाना से नहीं डरता है। इस कॉल के बाद ...