रामपुर, मार्च 26 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के किट प्लाई निवासी रमेश कुमारी पत्नी हरीश गंगवार ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा था कि वह 24 मार्च को बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थीं। तभी रास्ते में पीछे में बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फोटेज दिखाई। जिस पर पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...