शामली, मार्च 21 -- शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र के वी.वी. इंटर कॉलेज रोड पर शनिवार सुबह सामान रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। पाइप और ड्रम व्यापारियों के बीच हुई इस मारपीट में एक व्यक्ति धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वी.वी. इंटर कॉलेज रोड पर आमने-सामने स्थित एक पाइप व्यापारी और ड्रम व्यापारी के बीच सुबह सामान रखने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। मामूली विवाद जल्द ही बढ़ गया और दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युव...