गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने खुद को सीआरपीएफ अधिकारी बताकर फर्नीचर बेचने के नाम पर 8.16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण वसुंधरा सेक्टर 16-ए निवासी सरोज सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को उनके एक परिचित के फेसबुक खाते से उन्हें संदेश मिला। संदेश भेजने वाले ने खुद को आशीष कुमार नाम का सीआरपीएफ अधिकारी बताया। उसने कहा कि उसका ट्रांसफर हो गया है, इसलिए वह अपना फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेच रहा है। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने सामान की तस्वीरें भी भेजीं और यह भी कहा कि सामान की डिलीवरी सीआरपीएफ ट्रक के जरिए सीधे उनके घर तक कराई जाएगी। सरोज सिंह के मुताबिक शुरुआत में आरोपी ने सामान की कीमत 95 हजार रुपये बताई और एक बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने को कहा। झांसे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.