आगरा, मार्च 11 -- कमलानगर क्षेत्र में एक महिला दुकानदार ने पड़ोसियों पर दुकान का सामान बाहर फेंककर कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित रूबी गुप्ता निवासी मेनका पैलेस की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रूबी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बल्केश्वर चौराहा के पास उनकी महेश बुक डिपो नाम से किताब और स्टेशनरी की दुकान है। कोरोना काल के दौरान दुकान सही तरह से संचालित नहीं हो पाने के कारण वह परिवार के साथ कुछ समय के लिए दिल्ली चली गई थी। आरोप है कि पांच मार्च को उनके जेठ अनिल कुमार ने फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने दुकान का सामान बाहर निकालकर फेंक दिया है। दुकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़िता के अनुसार उनके जेठ ने पुलिस को सूचना दी। घटना का वीडियो बनाया। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.