सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में समान दिलाने के बहाने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 65 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल और काउंसलिंग कराते हुए आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि चार दिन पहले उनकी बेटी गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान चाय की दुकान पर बैठे बुजुर्ग ने उसे 10 रुपये दिए। इसके बाद चीज दिलाने के बहाने उसे गांव की सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने बच्ची के साथ घिनौनी करतूत की। जिसके बाद घर लौटने पर बच्ची उदास थी। परिजनों के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।...