सामान चोरी पर महिला यात्री ने रुकवाई ट्रेन, एक घंटे तक बाधित रहा परिचालन
समस्तीपुर, जुलाई 6 -- समस्तीपुर। जक्शन पर सोमवार को दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (09466) में एक महिला यात्री का सामान चोरी हो जाने के बाद उसने ट्रेन रुकवा दी। इस कारण समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर गंडक कॉलोनी समपार फाटक के पास करीब दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार दरभंगा निवासी रीति झा अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनका सामान चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ट्रेन आगे बढ़ाने का विरोध करते हुए सामान बरामद करने की मांग की। सूचना पर समस्तीपुर जंक्शन से रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- सुपौल-नई दिल्ली, विभूति एक्स. में यात्रियों से छिनैती अधिकारियों ने महिला से घटना की जानकारी लेकर शिकायत दर्ज की और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.