बहराइच, जून 8 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के बहराइच लखनऊ हाईवे के टिकोरा मोड़ पर एक व्यक्ति दुकान से रविवार देर शाम सामान खरीद रहा था। इसी दौरान युवक को अहसास हुआ कि पास खड़ा युवक उसकी जेब से धन निकाल भाग रहा है। उसके शोर पर नागरिकों ने घेराबंदी की। इसी दौरान टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी से गश्त पर निकली टीम ने भाग रहे युवक को धर दबोचा । उसके पास से नगदी बरामद हो गई। कैसरगंज थाने के सिदरखा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र जीत बहादुर रविवार शाम देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ पर एक दुकान पर सामान खरीद रहे थे। भीड़ ज्यादा थी। इसी दौरान उन्हे अहसास हुआ कि एक युवक उनकी जेब से नगदी निकाल तेज कदमों से चल भागने लगा। अनिल उसके पीछे शोर मचाते दौड़े। तो ओर लोग भी युवक के पीछे दौड़े। उधर विपरीत दिशा से गश्त पर निकले दरोगा अभय कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल सुरजी...