मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर परिजन ने शुक्रवार को थाना में केस दर्ज कराया है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल माह में पुत्री की शादी तय है। वह देवरिया चौक पर कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। शाम होने पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...