जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीया एक नाबालिग लड़की विगत एक सप्ताह से लापता है। उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता ने इस संबंध में नगर थाने में मामला भी दर्ज कराया है लेकिन मंगलवार तक उसके पिता के अनुसार उनकी बेटी का कोई सुराग उन्हें नहीं मिला है। लापता लड़की के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी 10 मार्च को सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी लेकिन शाम तक जब वापस नहीं आई तो चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसका मोबाइल फोन चेक किया। संयोग से उसका मोबाइल फोन घर पर ही था। जिसने लास्ट कॉल किया था उसकी जांच की। उसपर नंबर पर लगाया तो संपर्क नहीं हो सका। लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात लड़के ने बहला फूसलाकर अगवा कर लिया है। बहरहाल पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.