हजारीबाग, अप्रैल 16 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक पुलिस ने क्षेत्र में हो रही छिटपुट चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बरका खुर्द स्थित एक दुकान से 28 मार्च को चोरी किया गया समरसेबल मशीन एवं एलईडी बल्ब बरामद किया गया है। दुकान संचालक पप्पू कुमार चंचल ने इस संबंध में 30 मार्च को मामला दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार शुभम कुमार का आपराधिक इतिहास पुराना है। यह भी पढ़ें- चोरी के चार मोबाइल के साथ शातिर गिरफ्तार उसके खिलाफ इचाक थाना में वर्ष 2021 से अब तक चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

हिंदी ...