सामान के रुपये मांगने पर दृष्टिबाधित दिव्यांग के साथ मारपीट
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- नगर क्षेत्र के नयागांव चांदपुर में शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग के साथ दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दिव्यांग ने आरोपियों से सामान के रुपये मांग लिए थे। पीड़ित की नाबालिग पुत्री और भतीजे के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर परिवार समेत खुदकुशी की चेतावनी दी है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पीड़ित दृष्टिबाधित दिव्यांग ने तहरीर देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और नगर पालिका परिषद के आदेशानुसार परिवार के भरण-पोषण के लिए छोटी दुकान चलाता है। पीड़ित के अनुसार, 15 जून को गांव का आरोपी अनमोल पुत्र कलुआ समेत तीन दबंग युवक उसकी दुकान पर आए और सामान लेकर पैसे नहीं दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब वह दोबारा दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.