सामान का पैसा मांगने पर मारपीट
ललितपुर, मई 10 -- ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे में दुकान संचालित करने वाले एक दुकानदार से मोहल्ले के ही लोगों ने कुछ सामान उधार लिया और उसका पैसा नहीं दिया। इस दौरान जब दुकानदार ने विपक्षी से कई बार अपने दिए हुए सामान का पैसा मांगा, तब विपक्षियों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.