मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हरौना गांव स्थित कारगिल चौक के पास मंगलवार रात पैसा मांगने से गुस्साए एक गुट के दबंगों ने मुकेश कुमार (8 वर्ष) की पिटाई कर दी। बचाव करने आए परिजन योगेंद्र भगत (70), किशुन भगत (60) और अमरजीत कुमार की भी जमकर पिटाई कर दी। इसमें सभी जख्मी हो गए। इस दौरान दबंगों ने अमरजीत को पूरे शरीर पर दांत से काट कर लहूलुहान कर दिया। सभी का इलाज सीएचसी में कराया गया। यहां से योगेंद्र को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, चार पर केस जख्मी किशुन ने पुलिस को बताया कि वह अपने किराना दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। तभी चार पांच लोग आए और कुछ किराना का सामान लिया। उनका ...