भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर। दो दिनों से शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित रहने के बाद गुरुवार से टोटो का परिचालन सामान्य होने लगा है। इस संदर्भ में टोटो संघ के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार साह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के चरमराने के कारण टोटो का परिचालन बाधित हुआ था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक टोटो का परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो पाएगा। अभी भी कई क्षेत्रों में बिजली की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। टोटो का परिचालन होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : टोटो का परिचालन हुआ सामान्य यह भी पढ़ें- बिजली संकट को बताया प्रशासनिक विफलता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...