अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या, संवाददाता। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। जिससे मौसम के शुरुवाती दिनों में ही गर्मी सताने लगी है। मौसम वैज्ञानिक ने इस बार अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। बीते रविवार से दिन और रात का तापमान बढ़ते क्रम में है । शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर की धूप परेशान करने लगी है। लोगों को एसी, कूलर और पंखे की जरूरत पड़ने लगी है। होटल और होमस्टे में एसी कमरों की मांग बढ़ गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि आने वाले समय में भी मौसम शुष्क बने रहने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना प्रबल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...