मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर रविवार को भी जारी रहा। पिछले तीन दिनों से गिर रहे अधिकतम तापमान में रविवार को आंशिक बढ़ोतरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहे। ग्रमाीण मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि मध्यम गति से पुरवा हवा चलती रहेगी। मंगलवार के बाद से हवा के रुख में बदलाव की संभावना बन रही है। फिलहाल अधिकतम तापमान आंशिक तौर पर बढ़कर 34 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 2.1 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.