किशनगंज, नवम्बर 7 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता गुरूवार को सामान्य प्रेक्षक श्रवण प्रमोद हार्दिकर, पुलिस प्रेक्षक दीपक हिलोरी सहित विधानसभा ठाकुरगंज के आरओ सह डीडीसी किशनगंज प्रदीप कुमार झा ने दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत स्थित दुर्गम बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं ट्रैक्टर पर बैठकर तो कहीं लंबी दूरी तक कनकई नदी किनारे पैदल चलते हुए पदाधिकारियों ने पलसा घाट तक पहुंचकर इस बात को समझने का प्रयास किया कि सिंघीमारी पंचायत के कनकई नदी पार विधानसभा के चार बूथों तक मतदान कर्मियों, मतदान के सामग्रियों सहित वोटिंग के दिन मतदाताओं को पहुंचाने में किस प्रकार कि कठनाईयां आ सकती है। गौरतलब है कि सिंघीमारी पंचायत के वार्ड नंबर पांच के कुछ मतदाताओं को आज भी अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए कनकई नदी पार कर करीब पांच किलोमीटर दूर बूथ तक पैदल,चचरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.