भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 7500 से अधिक दिव्यांग छात्रों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष एजुकेशनल प्लान तैयार किया गया है। समावेशी शिक्षा मॉडल पर आधारित शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए जहां दिव्यांग छात्रों के केयर टेकर के रूप में एक-एक नोडल शिक्षक को नामित किया गया है। वहीं दिव्यांग छात्रों के अभिभावकों को भी इनकी पढ़ाई, कॅरियर व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जा रहा है।बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर के जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक मुकेश कुमार ने बताया कि सबसे पहले स्कूलों में नामांकित दिव्यांग बच्चों की पहचान की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से जांच शिविर के आयोजन के लिए सहयोग लिया जाएगा। चिह्नित बच्चों का पहले इलाज कराया जाएगा। अगर बच्चों में 21 तरह की स्थाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.