पटना, फरवरी 18 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बुधवार को कहा है कि प्रवासी श्रमिकों की सामान्य मृत्यु पर भी उनके पार्थिव शरीर को अन्य प्रदेशों और विदेश से सरकारी खर्च पर उनके घर तक लाने की व्यवस्था लागू करने पर सरकार विचार करेगी। विधायक अख्तरूल ईमान ने इस विषय पर राज्य सरकार से सवाल किया था। अख्तरूल ईमान के सवाल पर शुरू में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि इस पर सरकार विचार करेगी। वर्तमान में यह व्यवस्था उन प्रवासी श्रमिकों के लिए है, जिनकी मृत्यु किसी दुर्घटना में हो जाती है। इस पर अख्तरूल ईमान ने कहा कि सामान्य मृत्यु पर भी श्रमिकों के पार्थिव शरीर उनके घर तक लाने की व्यवस्था सरकार करे और इसकी घोषणा सदन में तत्काल हो। दूसरे प्रदेशों और विदेशों में श्रमिकों की सामान्य मृत्यु पर उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.