भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आगामी 10 मार्च को निगम सभागार में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से भी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में योजनाओं और विभिन्न मद के जिस राशि को खर्च किए जाने की घोषणा की गई थी, उतने खर्च भी नहीं हो सके। इसको लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक में कई सवाल उठने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर नगर निगम के सभी प्रशाखा और प्रभाग के पदाधिकारी अपनी ओर से सभी संबंधित बिंदुओं पर अपनी ओर से जवाब देने की भी तैयारी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...