भागलपुर, मार्च 26 -- अकबरनगर नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने की, जिसमें उपाध्यक्ष अनिल कुमार सहित सभी पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में इस बार शहर के एकमात्र आजाद क्रीड़ा मैदान की बदहाल स्थिति प्रमुख मुद्दे के रूप में उठी। उप मुख्य पार्षद ने कहा कि यह मैदान सैकड़ों लोगों के रोजाना उपयोग में आता है, लेकिन इसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है, जिससे आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित लगभग 49 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी गई। इससे पहले इस बजट को सशक्त स्थायी समिति द्वारा पारित किया गया था। बोर्ड की स्वीकृति के बाद अब यह बजट लागू हो जाएगा। बैठक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.