मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने के लिए भरे आवेदन में त्रुटि से सामान्य विद्यार्थी दृष्टिबाधित बन गए तो दृष्टिबाधित सामान्य कोटि में दर्ज हो गए। कोटि बदली तो परीक्षा का विषय भी बदल गया। जिले के आधा दर्जन समेत सूबे के अलग-अलग जिलों के स्कूलों में ऐसे विद्यार्थियों की भौतिक जांच का आदेश दिया गया है, ताकि परीक्षा के समय दिक्कत न हो। दृष्टि दिव्यांग के रूप में भरे गए विद्यार्थियों की सूची मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों को भेजते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे विद्यार्थियों के विषय में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीईओ को निर्देश दिया है। बोर्ड ने कहा है कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को प्रावधान के अनुसार विज्ञान के स्थान पर संगीत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.