बोकारो, फरवरी 5 -- फुसरो। फुसरो नगर परिषद (वर्ग ख) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक मो सादात अनवर बुधवार को बेरमो पहुंचे। यहां नगर परिषद फुसरो चुनाव को लेकर नामांकन स्थल बेरमो प्रखंड अंचल कार्यालय आए। नगर पालिका (आम) निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जायजा लिया। इस दौरान यहां बतौर निर्वाची पदाधिकारी बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा से जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...