मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर काफी भीड़ देखने को मिली। आम दिनों में जहां प्रतिदिन 25 से 30 सेल डीड प्रस्तुत किए जाते थे, वहीं सोमवार को यह संख्या बढ़कर 95 तक पहुंच गई। लगभग तीनगुना से अधिक लोग जमीन रजिस्ट्री कराने पहुंचे। रजिस्ट्रार प्रणव शेखर ने बताया कि मार्च माह के अंतिम दिनों में हर वर्ष रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार भीड़ अपेक्षाकृत अधिक रही। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से जमीन के सरकारी मूल्य में संभावित वृद्धि की चर्चा के कारण भी लोग जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। उचित मूल्य सलाहकार समिति के निदेशक गगन झा ने बताया कि जिन लोगों ने आगामी दिनों में रजिस्ट्री कराने की योजना बनाई थी, वे भी मूल्य वृद्धि से ...