श्रावस्ती, अप्रैल 29 -- श्रावस्ती,संवाददाता। आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ व औषधि उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने त्योहारों के अलावा भी समय-समय पर टीम गठित कर अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो की जांच करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री को रोकने के लिए पूरी तरह से कारगर योजना बनाएं और केवल त्योहार में ही छापेमारी न करें बल्कि सामान्य दिनों में भी छापेमारी करके मिलावट खोरी को रोका जाय। इसके लिए नगर एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में शिकायत के लिए शिकायती नम्बर चस्पा करें। फूड सैम्पलिंग किये गये प्रकरणों पर तेजी से कार्यवाही की जाय तथा पांच वर्षो में जो भी रिपीट केस अथवा डिफाल्टर दु...