अररिया, फरवरी 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रविवार को स्थानीय कॉलेज के समीप जय गुरु सीटेट क्लासेस द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान मेगा प्रतियोगिता में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दो घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों में लगभग 90 प्रतिशत स्नातक तथा 10 प्रतिशत इंटरमीडिएट छात्र शामिल रहे। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही छात्रों की भीड़ और उनके चेहरों पर आत्मविश्वास व उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी। कई विद्यार्थियों ने इसे अपने भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस मौके पर क्लासेस के निदेशक कुमार परीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना था। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.