कानपुर, अप्रैल 1 -- पुखरायां,संवाददाता। स्थानीय रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय मे दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम दिवस बुधवार को निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जहां पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवा शाहू और मेहंदी प्रतियोगिता में शहनाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बुधवार को विद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने फीता काटकर प्रतियोगिताओ का शुभारंभ किया। जहां पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंतरा शुक्ला प्रथम, अयस्का द्वितीय और कन्हैया एवं सहाना खातून संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में शहनाज और दीपांशी की जोड़ी प्रथम, अल्मा और नाज की जोड़ी द्वितीय, सहाना खातून, खुशी गोस्वामी एवं खुशबू की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। सामान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.