अल्मोड़ा, मई 2 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मासिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। जिसमें नवीनतम घटनाओं पर आधारित प्रश्न सम्मिलित किए गए। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में मोहित पांडे पहले, पूजा बिष्ट दूसरे, कृष्ण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. कमला धौलाखंडी ने अव्वल आए छात्रों को पुरस्कृत किया। यहां डॉ. पुष्पा, डॉ. नीता टम्टा, डॉ. सुनीता जोशी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...