प्रयागराज, सितम्बर 6 -- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के गंगा नाथ झा परिसर में इस वर्ष भी रविवार को संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हुई। मंडल संयोजक अनंत कीर्ति त्रिपाठी और जनपद संयोजक डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान में श्रीभारती तीर्थ वेद पाठशाला वेदभवन के ऋषभ द्विवेदी प्रथम रहे। इंद्राक्षी और आराध्य क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। गीत प्रतियोगिता में सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोरांव की अंशिका प्रथम रहीं। कार्तिकेय पाण्डेय और अंशु ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि इविवि के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल प्रताप गिरि ने कहा कि वैश्विक समस्याओं के समाधान भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत में उपलब्ध हैं। कार्यक्रम की अध्य...