चम्पावत, जनवरी 27 -- लोहाघाट। नगरपालिका लोहाघाट में समान नागरिक संहिता दिवस के पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लोहाघाट, चम्पावत, खेतीखान, बाराकोट सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की पहली वर्षगांठ पर जागरूकता बढ़ाने और युवाओं में सामान्य ज्ञान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर, और केंद्रीय विद्यालय पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में आंचल मनराल, संजय राय पहले, दूसरे स्थान पर र...