हल्द्वानी, फरवरी 10 -- फोटो समाचार- हल्द्वानी। भागदेववाणी परोपकार मिशन द्वारा द्वारा मंगलवार को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1600 छात्रों ने लिया। कार्यक्रम के मिशन के अध्यक्ष ईश्वर सुयाल ने बताया कि नैनीताल जिले के गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भारतीय संस्कृति, इतिहास, राजनीति एवं सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस प्रतियोगिता में 1600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इंपिरियम पब्लिक स्कूल, पूरण सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर आदि कई स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कारऔर प्रत्येक विद्यालय के शीर्ष तीन छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक ममता सुयाल, हिमानी पोखरिया, शिखा यादव...