कन्नौज, फरवरी 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित एसपीएल आदर्श विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में 280 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक रामपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनमें उत्साह के साथ सीखने की ललक बढ़ती है। प्रधानाचार्य दीपक यादव ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में छिपी बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना है। प्रतियोगिता के दौरान 280 बच्चों ने सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान अमित कुमार, विशाल अग्निहोत्री, धीरेंद्र सिंह, पीयूष यादव, अनीता देवी, मानसी दुबे, प्रज्ञा दीक्षित, नम्रता यादव, कामिनी, कृतिका चौहान, सोनाली दुबे, प्रिया दुबे, सलोनी राठौर, दिव्या यादव आदि मौजूद रहे।...