मैनपुरी, अप्रैल 7 -- कस्बा के ज्ञान गौरव एकेडमी में मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परीक्षाफल की घोषणा की गई। जिसमें प्रथम स्थान आयुष कुमार निवासी जसरथपुर ने पाया। आयुष को प्रथम पुरस्कार में साइकिल प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार हर्ष राजपूत निवासी वरधनिया को स्मार्ट वॉच और तृतीय पुरस्कार कार्तिक निवासी बारखेड़ा को बुलटूथ माइक स्पीकर प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के टॉप-10 बच्चों का चयन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय के बाद सात अन्य बच्चे शबनम, अंशुल, युवराज, दीक्षा, आनंद, यश, अनमोल को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों का अधिक से अधिक बौद्धिक स्तर ऊंचा होता है। प्रधानाचार्य राहुल शाक्य ने कहा कि प्रतियोगिता अब निरंतर आगे भी निशुल...