सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- बिस्कोहर। बिस्कोहर कस्बे में बीआईसीटी कैंपस में बुधवार को क्षेत्र के माध्यमिक और इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ, 10 और 11 में अध्ययनरत छात्रों ने भाग लिया। जूनियर और सीनियर दो स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया, गंगाधर दुबे इंटर कॉलेज पोखर भिटवा व संत मौनी दास इंटर कॉलेज रमवापुर के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बीआईसीटी कैंपस के निदेशक आकाश मिश्र ने बताया कि आठ फरवरी को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.