दरभंगा, जून 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मद्य निषेध सिपाही, कारा कक्षपाल व परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए रविवार को शहर में 24 केंद्रों पर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक हुई। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद प्रवेश कराया गया। परीक्षा कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार देशरत्न बालिका उच्च विद्यालय केंद्र पर एक परीक्षार्थी मोबाइल फोन से कदाचार करते पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान जिले के वरीय अधिकारी केंद्रों पर घूम-घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क कई परीक्षार्थियों ने सामान्य ज्ञान ...