आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी 13 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा में करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परेशान किया तो अर्थशास्त्र के प्रश्नों ने भी उलझाया। परीक्षा देकर निकले कई परीक्षार्थियों के चेहरे लटके हुए थे। उनका कहना था की पेपर काफी कठिन था। कई सवाल ऐसे थे जो समझ में नहीं आ रहे थे। दूसरे दिन रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। प्रत्येक पाली में 5808 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पूछे गए जनगणना और योजनाओं से जुडे सवाल एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा भी सकुशल संपन्न हो गई। परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.