सामान्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद लेने के दबाव पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी भारत भूषण ने जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को खाद बिक्री के संबंध में कई दिशा निर्देश जारी किए। इसमें उन्होंने अधिक कीमत वसूलने और सामान्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का दबाव बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।डीएओ ने कहा कि कुछ खुदरा थोक विक्रेता हर्ल (हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड) के डीएपी और अन्य उत्पादों के साथ लिक्विड यूरिया व अमोनियम सल्फेट जैसे सहायक उत्पाद खरीदने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत भी थोक विक्रेताओं के खिलाफ की गई है। इसको लेकर टास्क फोर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- 'खाद दुकानों को करें नियमित जांच' शिकायतों की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर तुरंत लाइसेंस निलंबित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.