बरेली, मई 24 -- संघ लोक सेवा आयोग ने रविवार को जिले के 23 केंद्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा में कुल 9161 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 6053 और दूसरी पाली में 6003 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने सामान्य अध्ययन के पेपर को अपेक्षाकृत कठिन बताया। रविवार को दो पाली में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई। दोनों ही पालियों में कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की गई। आला अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, पेपर ने उलझाया पहला पेपर सामान्य अध्ययन और दूसरा सीसैट का हुआ। दोनों की...